{"_id":"5a95ba514f1c1be13b8b55f4","slug":"151976222518-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को लुभा रही मोटू, पतलू टैंक और फुर्रा पिचकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को लुभा रही मोटू, पतलू टैंक और फुर्रा पिचकारी
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
रंगों और भाईचारे का त्यौहार के लिए बाजार पूरी तरह से रंग-बिरंगे गुलाल और पिचकारियों से सज चुके हैं। कलर शूटर, मुर्गा, मलिंगा बाल, कृष, आई मास्क, गणेशा हर्बल गुलाल, फुर्रा पॉपर रंग और पिचकारी बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को खूब लुभा रही हैं। वहीं दुकानदार इस बार भी चाईनीज रंगों और पिचकारियों से दूरी बनाए हुए हैं।
होली की खरीदारी के लिए त्रिवेणीघाट रोड रेलवे रोड, मनीराम मार्ग, क्षेत्र बाजार और मुख्य बाजार की दुकानें होली के सामान से सज चुकी हैैं। बाजार में विभिन्न प्रकार के रंग, पिचकारी व अन्य सामानों की भरमार है। त्रिवेणीघाट बाजार स्थित रावल ट्रेडर्स के भारत भूषण रावल ने बताया कि गणेशा हर्बल गुलाल, सिल्क, क्रेजी रंग पेस्ट, कलर बम, कलर स्प्रे, मुर्गा बाल, मलिंगा बाल, फुर्रा पॉपर लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। वहीं, बारवी टैंक, मोटू-पतलू टैंक, डोरेमोन, कलर डे पिचकारी बच्चों को लुभा रही है।
इतने दाम में यह मिलेगा
गुलाल- 15 से 80 रुपये किग्रा
पिचकारी- 4 से 300 रुपये तक प्रति पीस
पानी कलर- 2 से 20 रुपये प्रति पैक
फुर्रा पॉपर कलर पिचकारी- 80 से 100 रुपये
पानी टैंक- 130 से 400 रुपये