{"_id":"5a95ba4c4f1c1b8e238bb285","slug":"15197622203-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने घर-घर जाकर सुनी बुजुर्गों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने घर-घर जाकर सुनी बुजुर्गों की समस्याएं
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
लक्ष्मणझूला पुलिस ने ‘सीनियर सिटीजन से मिलिए’ अभियान के तहत मंगलवार को थाना क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में बुजुर्गों से मुलाकात की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनका निस्तारण किया। इसके अलावा जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री व दवाइयां भी दीं।
लक्ष्मणझूला थाने के 42 पुलिसकर्मियों की टीम मंगलवार को फूलचट्टी, मराल, मोहनचट्टी, कुनाऊं, दिउली, नीलकंठ, बैरागढ़ आदि गांवों में पहुंची। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने घर-घर जाकर वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की। थानाध्यक्ष प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस से जुड़ी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अभियान में 110 सीनियर सिटीजन तक पुलिसकर्मी पहुंचे। इस दौरान आर्थिकरूप से कमजोर बुजुर्गों को राशन, फल और दवाइयां आदि वितरित की गईं। इसके अलावा बुजुर्गों को थाने और पुलिसकर्मियों की फोन नंबर भी उपलब्ध कराए गए। टीम में उपनिरीक्षक विकास भारद्वाज, मनोज सिंह कठैत, जगवीर सजवाण, शशि, एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल मुकेश, हरिओम, ललित, अमरजीत, प्रदीप, महिला कांस्टेबल कविता, रश्मि, मीना आदि शामिल थे।