{"_id":"5a95ba464f1c1b0d658b4de7","slug":"15197622141-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब : पुरुष को बना दिया महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब : पुरुष को बना दिया महिला
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
नगर निगम के 40 वार्डों के लिए बनी नई मतदाता सूचियों में गड़बड़ियों की भरमार है। मतदाता सूची में कई परिवारों के नाम गायब हैं। वहीं कुछ मामलों में पुरुष को महिला बना दिया गया है। इन गलतियों को सही कराने के लिए अब लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
मामला नगर निगम के वार्ड नंबर 15 मनीराम मार्ग का है। स्थानीय निवासी दलजीत सिंह के अनुसार मतदाता सूची में उनका नाम दलजीत कौर लिख दिया गया है। निगम कार्यालय में शिकायत करने पर अधिकारियों ने देहरादून से गलती होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद गलती में सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई। इसी वार्ड के निवासी जयंत किशोर शर्मा ने बताया कि उनका और परिवार के 10 सदस्यों का नाम मतदाता सूची से ही गायब है। इसके अलावा वार्ड के कई लोगों के नाम मतदाता सूची में नहीं हैं। कई मोहल्लों के नाम भी सूची से नदारद हैं। गौरतलब है कि ओबीसी गणना को लेकर भी निगम द्वारा तैयार की मतदाता सूची पर भी लोगों ने सवाल उठाए थे। इस बाबत कई नागरिकों ने निगम कार्यालय में आपत्ति भी जताई थी।
------
मतदाता सूची में किसी नागरिक के नाम में गड़बड़ी या फिर किसी मतदाता का नाम छूट गया है, तो वह निगम निर्वाचन कार्यालय में त्रुटि का दुरुस्त करा सकता है। निगम ने इस बाबत मतदाता सूची में संशोधन के लिए आपत्तियों का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन
महेंद्र कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त
नगर निगम, ऋषिकेश