फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा की नीतियों से आम आदमी का विकास ठप

भाजपा की नीतियों से आम आदमी का विकास ठप

Wed, 28 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
भाजपा की नीतियों से आम आदमी का विकास ठप
ब्यूरो/अमर उजाला/डोईवाला।
विज्ञापन

क्षेत्र के कई राजनीतिक और जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकार की गलत नीतियों से आम आदमी का विकास ठप हो गया है।

राजनीतिक और जनसंगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को ‘जन हस्तक्षेप’ के बैनर तले केशवपुरी बस्ती के मैदान में एकत्रित हुए थे। यहीं से भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर में जुलूस निकाला और तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर हुई सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर चित्र पर पुष्प चढ़ाए। सभा में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार को आम लोगों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। सरकार की नीतियां जनता के बीच बेनकाब हो चुकी हैं। सपा नेता फुरकान अहमद कुरैशी ने कहा कि भाजपा सरकार की उपेक्षित कार्यशैली से जनता त्रस्त है। राज्य की जनता निकाय चुनावों में सरकार को जवाब देगी। प्रदर्शनकारियों ने तहसील के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर निर्धन लोगों को राशन देने के अलावा कल्याणकारी योजनाएं बनाने, सांप्रदायिक घटनाएं रोकने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में आशीष यादव, बच्चीराम कंसवाल, डॉ. जीतेंद्र भारती, त्रेपन सिंह चौहान, कुंवर जंग बहादुर राणा, गोपाल शंकर, कुनाल शिंगारी, कविता, अपूर्व, जरनैल सिंह, अनीस अहमद, विमल गोला और राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed