{"_id":"5a9596a84f1c1bbe218b5680","slug":"15197530969-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुआ पैदल पुल, ग्रामीण नाले से जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोट से क्षतिग्रस्त हुआ पैदल पुल, ग्रामीण नाले से जान जोखिम में डालकर कर रहे आवाजाही
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। निर्माणाधीन मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग पर चट्टान पर विस्फोट के दौरान मलबे से थौली नाला के समीप पैदल पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से थैंग गांव के 250 ग्रामीणों को अब थौली नाले से जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है।
पीएमजीएसवाई की ओर से इन दिनों मारवाड़ी-थैंग मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। बीते सोमवार को थौली नाले के समीप चट्टान को विस्फोट कर तोड़ा जा रहा था कि इसी दौरान चट्टान से गिरा मलबा स्टील गार्डर के पैदल पुल तक जा पहुंचा और पुल क्षतिग्रस्त हो गया। पुल टूटने से अब थैंग गांव के 250 ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। ग्राम प्रधान रमा देवी, अमरनाथ सिंह, महावीर पंवार और धन सिंह का कहना है कि थैंग गांव तक जाने के लिए ग्रामीण इसी पुल से आवाजाही करते थे लेकिन अब ग्रामीण थौली नाले से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। इधर, जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र वैकल्पिक पुल निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कतें नहीं होने दी जाएगी।