{"_id":"5a9593e14f1c1b9b248b764c","slug":"15197523857-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन पर आंदोलन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन पर आंदोलन समाप्त
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन से हुई सकारात्मक वार्ता के बाद आर्यन छात्र संगठन ने आंदोलन समाप्त कर दिया है। छात्र 25 सूत्री मांगों पर कार्रवाई के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे। विवि प्रशासन ने छात्रों की हर मांग पर कार्रवाई के लिए समय सीमा निर्धारित की है। वार्ता सफल रहने के बाद आंदोलित छात्रों ने विवि गेट के सामने आतिशबाजी की।
आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ता बिड़ला परिसर छात्रसंघ सचिव देवकांत देवराड़ी के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध स्वरूप छात्रों ने दो बार कुलपति प्रो. एबी भट्ट का पुतला भी फूंका। मंगलवार को आंदोलित छात्रों ने कुलपति प्रो. एबी भट्ट व अन्य अधिकारियों से वार्ता की। छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी ने बताया कि विवि प्रशासन ने उनकी सभी मागों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। प्रत्येक मांग पर कार्रवाई के लिए समय भी निर्धारित किया है। देवराड़ी ने बताया कि विवि प्रशासन के सकारात्मक आश्वासन पर आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। अगर निर्धारित समय के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा। वार्ता करने वालों में रॉबिन सिंह, लवीश राणा, नीरज रैम्स, हिमांशु आदि मौजूद थे।
डीएसडब्ल्यू गढ़वाल विवि प्रो. सुरेखा डंगवाल ने कहा कि छात्रों की मांग पर समयबद्ध तरीके से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। जल्द ही छात्रों की हर मांग पर कार्रवाई के लिए कमेटी गठित करने के साथ ही समय सीमा तय की गई है।