फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मोटर मार्ग का अधूरा निर्माण ग्रामीणों के लिए बनी समस्या

मोटर मार्ग का अधूरा निर्माण ग्रामीणों के लिए बनी समस्या

Tue, 27 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मोटर मार्ग का अधूरा निर्माण ग्रामीणों के लिए बनी समस्या
श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के खजूरा-कोठार-गोदी मोटर मार्ग के अधूरे निर्माण से ग्रामीणों को आज तक मोटर मार्ग का लाभ नही मिल पाया है। अब मोटर मार्ग निर्माण से उपजी समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर की ओर से डागर क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़ने के लिए खजूरा-कोठार-गोदी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाना था, लेकिन यह मार्ग सात माह बाद भी मात्र कोठार गांव तक ही पहुंच पाया है। ग्रामीणों को आज भी मार्ग के अभाव में चार से छह किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान मकानी देवी व पूर्व प्रधान चंद्रभानु पंवार ने बताया कि बरसात के दौरान मार्ग पर आए मलबे से मार्ग कई जगह बंद है। ऐसे में मार्ग पर आज तक वाहनों की आवाजाही शुरू नही हो पाई है। बताया कि मार्ग निर्माण के लिए उपयोग में लाई गई ग्रामीणों की कृषि व अन्य भूमि का काश्तकारों को प्रतिकर भुगतान भी नही किया गया है, जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है। ग्राम प्रधान ने बताया कि मार्ग निर्माण के दौरान ग्राम पंचायत डागर के आधा दर्जन परिवारों के भवनों को खतरा हो गया था। आवासीय भवनों के नीचे सड़क निर्माण से कई मकानों में दरारें आ चुकी थी। मकानों के आंगन व उनके शौचालय आदि भी क्षतिग्रस्त हो चुके थे, लेकिन विभाग ने इन मकानों की सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम नही किया है। साथ ही प्रभावित परिवारों को क्षतिपूर्ति का भुगतान भी नही किया है। बताते है कि आज भी मकानदास, श्याम कुमार, अनिल कुमार, रामनाथ के परिवारों के साथ ही काली देवी किराए के भवनों में राते गुजार रहे है। ग्राम प्रधान ने शीघ्र ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान न किए जाने पर विभाग व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


--भूमि प्रतिकर के भुगतान के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। प्रभावित परिवारों की क्षतिपूर्ति के आंकलन के लिए जेई को आदेशित किया गया है। बजट मिलने के बाद शीघ्र ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेएस चौहान अधिशासी अभियंता लोनिवि खंड कीर्तिनगर।
जारी
धनवीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed