फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीडीसी में स्थायी राजधानी का प्रस्ताव पारित

बीडीसी में स्थायी राजधानी का प्रस्ताव पारित

Tue, 27 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी में स्थायी राजधानी का प्रस्ताव पारित

विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) की बैठक में गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया। शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों पर चर्चा की गई। सदन में जिला स्तरीय अधिकारियों की गैर मौजूदगी के चलते सदस्य सदन से बाहर चले गए, जिससे बैठक महज एक घंटा चलने के बाद स्थगित हो गई।

प्रमुख सुमति बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रधानों ने ब्लाक के प्राथमिक, जूनियर, हाईस्कूल और इंटर कालेजों में अध्यापकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही तहसील मुख्यालय पर पीपीपी मोड में संचालित अस्पताल की दुर्दशा को भी सदन में रखा, लेकिन जिलास्तरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के चलते सदस्यों को जवाब नहीं मिले। लिहाजा टेंटुड़ा के प्रधान चंद्र सिंह ने कहा कि जब सदन में सदस्यों की समस्याओं का हल नहीं होना है, तो सदन में रहने का कोई लाभ नहीं है। ऐसे में सभी क्षेत्र पंचायत और प्रधान सदन कक्ष से बाहर चले गए। इस कारण बैठक स्थगित हो गई। इससे पूर्व बैठक में विभिन्न विकासीय योजनाओं का अनुमोदन कर दिया गया। इस दौरान प्रधान दीपा देवी, निर्मला देवी, रतन सिंह, मेहरवान राम, बैजयंती देवी, वीरेंद्र आर्य, महावीर बिष्ट क्षेत्र पंचायत सदस्य माहेश्वरी, बलदेव सिंह, रमेश लाल, चैत सिंह कनिष्ठ उपप्रमुख राकेश लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed