{"_id":"5a9592f44f1c1b3c718b761e","slug":"15197521472-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या पर काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पेयजल समस्या पर काटा हंगामा
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। विकासखंड की बीडीसी बैठक में विभिन्न क्षेत्रों में व्याप्त पेयजल संकट को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सदन में जमकर हंगामा काटा। सदन में
पानी, सड़क, समाज कल्याण, मनरेगा, बाल विकास व शिक्षा के मुद्दे छाए रहे।
मंगलवार को विकास खंड सभागार में ब्लाक प्रमुख अनिता निजवाला की अध्यक्षता में बीडीसी बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने पूर्व में दिए गए प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा योजना में गोशाला की धनराशि में कटौती किए जाने का जमकर विरोध किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि गर्मी आते ही क्षेत्र में पेयजल संकट गरमाने लगा है। सिल्काखाल, चौरास बडियारगढ में पेयजल वितरण आपूर्ति चरमरा चुकी है। जनप्रतिनिधियों की ओर से पेयजल निगम, स्वजल, लोनिवि व जल संस्थान की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई गई। कहा कि कुछ विभागों के अधिकारी शिकायत दर्ज कराने के बाद भी जनहित के कार्यों की अनदेखी कर रहे हैं। प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष रामेश्वर लखेडा, जिलाध्यक्ष बासुदेव भट्ट व लक्ष्मण सिंह ने मनरेगा योजना के तहत पंचायत से स्वीकृत प्रस्तावों पर कार्य न कराने को लेकर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संजय रावत, प्रजापति शाह व जगतनारायण ने चौरास मोटर मार्ग पर धीमी गति से करवाए जा रहे मरम्मतीकरण कार्य पर लोनिवि को आड़े हाथों लिया है। कहा कि कीर्तिनगर-बडियागढ मोटर मार्ग पर नाली निर्माण न होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घूस रहा है। बैठक में कीर्तिनगर में बैंक सेवा सुचारु रूप से संचालित ने होने पर नये बैंक शाखा खोलने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के सवालों का जवाब देते जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि कीर्तिनगर बाजार मे आवंटित दुकान यदि बेची गई हैं तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में बीडीओ धर्मा नंद सकलानी सहित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ ही विभागीय अधिकारी मौजूद थे।