{"_id":"5a9592eb4f1c1b514a8bba84","slug":"151975213919-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं को दिए ग्रामीण स्वच्छता के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं को दिए ग्रामीण स्वच्छता के टिप्स
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में अधिकारियों ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता के टिप्स दिए। कार्यक्रम में ग्रामीण स्वच्छता समिति को दी जाने वाली धनराशि के खर्च करने के तरीके बताए गए।
कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख राधा देवी आर्य और डिप्टी सीएमओ डा. पंकज जैन ने किया। डा. पंकज जैन ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हर वर्ष प्रत्येक राजस्व ग्राम को दस हजार रुपये स्वच्छता के लिए धनराशि ग्राम स्वच्छता समिति के लिए जारी की जाती है, लेकिन बहुतायत समितियां केवल झाड़ी कटान में इस पैसे को खर्च करती हैं। धनराशि कुपोषित बच्चों और व्यक्तियों की सहायता, बीमार लोगों को अस्पताल तक पहुंचाने के साथ ही ब्लीचिंग, फिनाइल सहित अन्य सफाई कार्यक्रमों में खर्च किया जाना है, जिससे ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें। प्रमुख राधा देवी आर्य ने योजना को गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचाने की अपील अधिकारियों से की। कम्यूनिटी एक्शन फॉर हेल्थ (सीएएच) के तहत आयोजित इस जनसंवाद कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना की प्रियंका नौटियाल, एनएचएम की कुंती और विनय बहुगुणा, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. राजीव शर्मा, बीडीओ एमपी भट्ट, एबीडीओ आरएस सजवाण, लक्ष्मी रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख गौतम मिंगवाल, कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल नेगी और प्रधान देवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।