फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंचायत प्रतिनिधियों की करेंगे बैठक, गैरसैंण पर बनेगी रणनीति

पंचायत प्रतिनिधियों की करेंगे बैठक, गैरसैंण पर बनेगी रणनीति

Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों की करेंगे बैठक, गैरसैंण पर बनेगी रणनीति

विज्ञापन
देवाल। गैरसैंण के रामलीला मैदान में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए जल्द पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक होगी। ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट ने कहा कि बैठक में आंदोलन के समर्थन में गैरसैंण कूच पर रणनीति बनाई जाएगी।

ब्लाक प्रमुख बिष्ट ने कहा कि पहाड़ के लोगों और नारी शक्ति के त्याग से उत्तराखंड अलग राज्य तो मिला, लेकिन पहाड़ के लोगों को राज्य बनने के 18 साल बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। राजधानी बनने से पलायन रुकेगा। दूसरी ओर राज्य आंदोलनकारी और कम्यूनिस्ट नेता मदन मिश्रा का कहना है कि भाजपा और कांग्रेस इन दोनों दलों ने राजधानी का मुद्दा हमेशा उलझा कर रखा। प्रदेश सरकार जनता का ध्यान हटाने के प्रयास पर लगी है। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहारनपुर को तो केबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत बिजनौर के 76 गांव को उत्तराखंड में शामिल करने की बात कर स्थायी राजधानी पर लोगों का ध्यान बांटना चाह रहे है। मदन मिश्रा ने गैरसैंण आंदोलन को तेज करने के लिए सभी लोगों को एकजुट होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed