फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पढ़ाई से जरूरी हुआ पानी का इंतजाम

पढ़ाई से जरूरी हुआ पानी का इंतजाम

Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पढ़ाई से जरूरी हुआ पानी का इंतजाम
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

साहिया।
अलग राज्य बने 17 साल हो गए हैं लेकिन प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में स्थित स्कूलों में सरकार बुनियादी सुविधाएं पहुंचा पाने में नाकाम रही हैं। बेहतर स्कूल भवन तो दूर छात्रों को यहां स्वच्छ पानी भी उपलब्ध नहीं है।
कालसी प्रखंड में 85 स्कूलों की पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। इन स्कूलों में पेयजल का संकट खड़ा होने लगा है। छात्रों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर लाना पड़ता है। तब उनकी प्यास बुझ पाती है। इसी पानी को मिड-डे मील का भोजन पकाने में भी प्रयोग किया जाता है। शिक्षा विभाग के अधिकारी इसके लिए बजट की कमी को बड़ी वजह बताते हैं। उनके मुताबिक पेयजल व्यवस्था के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, अब बजट की मंजूरी का इंतजार है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले करीब 2500 नौनिहालों को स्कूल से पहले और बाद में पानी के इंतजाम में लगना पड़ता है। खड्ड का दूषित पानी पीने से छात्रों को डायरिया का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन

अभिभावक अमित बिष्ट, सुरेंद्र सिंह, दिनेश बिष्ट, कुंदन सिंह आदि का कहना है कि प्रखंड अंतर्गत 213 प्राइमरी स्कूलों में से 85 स्कूलों में पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। कुछ स्कूलों की खड्ड से दूरी तीन से चार किमी है। ऐसे में छात्रों को काफी परेशानी होती है। भोजन माताओं और शिक्षकों का भी ज्यादातर समय छात्रों की पढ़ाई के बजाए पानी के इंतजाम में लग जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां क्षतिग्रस्त हैं पेयजल लाइनें
प्राइमरी स्कूल अलसी, सकनी, ककाड़ी, किमोटा, दातनू, बडनू, गोथान, कोफ्टी, भुग्तार, डामठा, फटेऊ, कुरोली, उत्पाल्टा, उपरोली, बंतऊ, चंदऊ, जामुवा, अस्टी समेत 85 स्कूलों में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त है।

कोट :
क्षतिग्रस्त लाइनों की सूची शासन को भेजी गई है। बजट मिलते ही क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- पूजा नेगी दानू, उपखंड शिक्षाधिकारी, कालसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed