{"_id":"5a946d814f1c1bf07b8b9868","slug":"151967702416-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘इस राह पर संभलकर चलना’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘इस राह पर संभलकर चलना’
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
त्यूनी।
जौनसार बावर के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल हनोल और ठडियार (उत्तरकाशी) को आपस में जोड़ने वाला त्यूनी-मोरी मोटर मार्ग जर्जर हालत में है। हल्की सी बरसात में ही मार्ग चलने लायक नहीं रहता है।
मार्ग की हालत यह है कि कई बार गाड़ियां इस पर कीचड़ में फंस जाती है। सड़क में भारी गड्ढे होने के कारण लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 22 किमी की दूरी तय करने में लोगों को दो घंटे का समय लग जाता है। मार्ग से हनोल, ठडियार, खूनीगाड़, मेंद्रथ, सठंगधार, त्यूना, दार्मिगाड़, चातरा, पुरटाड़, नीनूस, कूपा, भटा समेत दो दर्जन गांवों की आबादी जुड़ी है।
ग्रामीण जगत सिंह, मोहन सिंह, दिलीप सिंह आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी मार्ग की सुध नहीं ली जा रही है। सबसे खराब हालत खूनी गाड़ के पास है। यहां सड़क का करीब 300 मीटर हिस्सा बदहाल है। कई बार दुपहिया वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो चुके हैं। उधर इस संबंध में लोनिवि चकराता के अधिशासी अभियंता बीडी भट्ट ने कहा कि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया जाएगा।