फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे जूनियर शिक्षक

न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे जूनियर शिक्षक

Tue, 27 Feb 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे जूनियर शिक्षक
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ यमकेश्वर की सोमवार को हुई बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान शिक्षकों ने वेतन स्लेव 17,140 पर संगठन की ओर से शासन से वार्तालाप के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने की स्थिति में जल्द उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की चेतावनी दी। इसके अलावा अप्रैल में बीईओ कार्यालय बिथ्याणी में धरना-प्रदर्शन की बात कही है।

राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक गुमानीवाला में सोमवार को यमकेश्वर ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक के दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें शिक्षकों के अवशेष एरियर का मार्च माह तक भुगतान, 2014 पंचायत चुनाव में उपार्जित अवकाश की स्वीकृति सेवा पुस्तिका में अंकित करने आदि प्रस्ताव शामिल हैं। बैठक में महामंत्री गिरीश बडोला, दिनेश रावत, सत्यपाल बिष्ट, रेखा देशवाल, सीपी भारती, गजेंद्र पाल सिंह, सुनीता राणा, आनंद कुकरेती, पूनम सिलस्वाल, डीएस तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed