{"_id":"5a946c7a4f1c1bdd0b8b6197","slug":"151967676118-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को दिया जीवन बचाने को गंगा संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को दिया जीवन बचाने को गंगा संरक्षण का संदेश
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
श्रीसाईं सेवा समिति की स्वयंसेवी महिलाओं ने सोमवार को मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा तटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयंसेवी महिलाओं ने पर्यटकों को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और गंगा संरक्षण का संदेश का दिया।
श्रीसाईं सेवा समिति की सदस्य रामी देवी की अगुवाई में सोमवार को स्वयंसेवी महिलाओं ने मुनिकीरेती स्थित कुंभ मेला पार्किंग के समीप गंगा तट से नाव घाट तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वयंसेवी महिलाओं ने तटों पर फैले कूड़े कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया। इस दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय नागरिकों को नदी में स्नान करते समय साबुन का उपयोग नहीं करने, गंगा में कपड़े नहीं धोने की अपील की गई। इस मौके पर समाजसेवी ऊषा बडोला ने गंगा संरक्षण मुहिम के लिए स्वयंसेवी महिलाओं को 10 हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके स्वयंसेवी महिलाओं को एक-एक टीशर्ट भी दी। अभियान में विरोजनी भट्ट, दशमी पंवार, असरफी डोभाल, आशा राणा, बिंद्रा कलूड़ा, बीरा रावत, बसंती देवी, नीमा नेगी, सरिता पयाल आदि शामिल रहे।