फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सेवादारों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

सेवादारों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Tue, 27 Feb 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
सेवादारों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से संत बाबा हरदेव सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सेवादारों ने साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश दिया।इसके अलावा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संत निरंकारी मिशन के स्वच्छता अभियान की सराहना की है।

संत निरंकारी मिशन के ब्रांच संयोजक हरीश बांगा के अनुसार गुरु पूजा दिवस के तहत देशभर में दो दिनी कार्यक्रम के तहत 250 शहरों के 564 सरकारी अस्पतालों में लगभग तीन लाख सेवादारों ने सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इसी कड़ी में अनुयायियों, सेवादारों ने देहरादून रोड स्थित एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत मिशन के सेवादारों ने राजकीय चिकित्सालय परिसर में झाड़ू लगाकर कूड़ा करकट एकत्रित किया और उसका निस्तारण किया गया। इसमें करीब 400 महात्माओं ने हिस्सा लिया। इसके बाद नगर निगम परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में सहायक नगर आयुक्त महेंद्र यादव और संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह की अगुवाई में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. एनएस तोमर, दुष्यंत कुमार वैद्य, कृष्णानंद खंडूड़ी, महादेव कुड़ियाल, आशा गैरोला, राजू बत्रा, मायाराम कुड़ियाल, सुरेंद्र कथूरिया, राजन निरंकारी, जीएस रवि, अमृतलाल बत्रा, बिजेंद्र चौधरी, अवनीत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed