फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बुजुर्ग अनशनकारियों ने बढ़ाई प्रशासन की परेशानी

बुजुर्ग अनशनकारियों ने बढ़ाई प्रशासन की परेशानी

Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग अनशनकारियों ने बढ़ाई प्रशासन की परेशानी
गैरसैंण। स्थायी राजधानी गैरसैंण को घोषित करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में प्रवीण का अनशन छठवें दिन और पांच बुजुर्गों का अनशन दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। इस दौरान डाक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण में दो बुजुर्गों को अनशन लायक नहीं बताया। इससे प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। वहीं अनशनकारी प्रवीण का वजन तीन किलो कम हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डा. मणिभूषण पंत ने अनशनकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. पंत ने बताया कि 25 फरवरी को अनशन में बैठी 70 वर्षीय सुशीला देवी का वजन 33 किलो है, जो कि अनशन के लिए कम है। 61 वर्षीय महेश चंद्र पांडे का उच्च रक्तचाप 120-200 है। दोनों अनशनकारी स्वास्थ्य की दृष्टि से अनशन में बैठने योग्य नहीं हैं। इसकी रिपोर्ट 25-26 फरवरी को थाना और तहसील को दे दी गई है। अन्य तीन धूमा देवी, त्रिलोक सिंह, बिन्दी देवी को भी डिहाइड्रेशन की शिकायत है, जिन्हें अस्पताल में उपचार और खाने पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

इधर, अनशनकारियों का अनशन पर बैठने लायक नहीं होने की रिपोर्ट के बाद प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। तहसील प्रशासन ने आंदोलनकारी समिति को अनशन खत्म करने का पत्र दिया, तो उन्होंने वह लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को अनशनकारियों के समर्थन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, महामंत्री धनीराम, कृष्णा नेगी, सरोज शाह, लक्ष्मण पंवार, कमला पंवार, पुष्कर रावत, वीरेंद्र विष्ट, प्रभाष कुमार, बृजमोहन राज, नेत्र गुर्साइं, वीरेंद्र जोशी, पवन, संजय, सुरेंद्र रावत, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र विष्ट, धन सिंह शाह, रणजीत शाह, शिवदत्त पाठक, नन्दन नेगी, ताड़ीखेत के प्रधान राम सिंह रावत, मंजू बिष्ट, महेशी देवी, गोपाल दत्त पंत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत आदि शामिल थे।


तहसीलदार ने लगाया बंधक बनाने का आरोप
गैरसैंण। अनशनकारी रवि भारती को उठाने गए तहसीलदार डीएल मैठाणी ने कहा कि शनिवार रात को इस दौरान कुछ आंदोलनकारियों ने उन्हें कमरे में बंधक बनाने का प्रयास किया, जिनके खिलाफ उच्चाधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की मांग करेंगे। मैठाणी ने कहा कि वह पूर्व से ही रक्तचाप की दवा लेते हैं और अनशनकारियों से वार्ता और झड़प के दौरान उनका रक्तचाप बढ़ गया था। चिकित्सकों ने आराम की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed