{"_id":"5a94425c4f1c1ba32a8b9978","slug":"151966597913-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर समाप्त हुआ बीडीसी सदस्यों का अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर समाप्त हुआ बीडीसी सदस्यों का अनशन
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। ब्लाक प्रमुख और खंड विकास अधिकारी से वार्ता के बाद बीडीसी सदस्यों का आमरण अनशन सोमवार को समाप्त हो गया है। इस दौरान बीडीओ और प्रमुख के साथ अनशनकारी सदस्यों के बीच सभी 32 सदस्यों को बराबर धनराशि के वितरण पर सहमति बनी।
विकासखंड में चतुर्थ राज्य वित्त को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों में पिछले 20 फरवरी से घमासान चल रहा था। कार्रवाई नहीं होने पर 25 फरवरी से डिम्मर की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, थापली की सुलोचना देवी, मझखोला की बिमला देवी, खत्याड़ी के मोहन सिंह खत्री और दुआ के केदार सिंह रावत ने रविवार से ब्लाक कार्यालय में आमरण अनशन शुरू किया था। इसके बाद सोमवार अपराह्न को प्रमुख राधा देवी और खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट ने अनशनकारियों से वार्ता की। इस दौरान सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को राज्य वित्त की धनराशि को बराबर बांटे जाने को लेकर सहमति बनी। इसके बाद अनशनकारियों ने अनशन समाप्त किया। इस दौरान प्रमुख ने कहा कि दो क्षेत्र पंचायत सदस्यों के खिलाफ पुलिस में दी गई शिकायत सुरक्षा की दृष्टि से दी गई थी। यदि सदस्यों के साथ संबंध सुधरेंगे तो शिकायत वापस ली जाएगी। इसका क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य महिपाल सिंह नेगी, रेनू नेगी व सुरेंद्र लाल आदि मौजूद थे।