{"_id":"5a9442564f1c1b387b8b8c65","slug":"15196659738-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक और जूनियर शिक्षकों को बैठक हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक और जूनियर शिक्षकों को बैठक हुई संपन्न
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। वेतन विसंगति संघर्ष समिति के संयोजक सैन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से पदोन्नत शिक्षकों से की जा रही अवैध वसूली पर रोष जताया गया। शिक्षकों ने वर्ष 2006 से पदोन्नत शिक्षकों को दिए जाने वाले पदोन्नत वेतनमान 17140 में शिक्षकों से की जा रही वसूली के फरमान को अनुचित बताया।
रविवार को बीआरसी सभागार में आयोजित बैठक में कहा गया कि यदि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से इस अवैधानिक निर्णय को वापस नहीं लिया गया तो पीड़ित शिक्षकों को न्यायालय की शरण में जाने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। उन्होंने जूनियर और प्राथमिक शिक्षकों के प्रांतीय संगठन के पदाधिकारियों से शासन स्तर पर वार्ता कर इस प्रकरण के हल करने की मांग की है। बैठक में सर्व सम्मति से राकेश चौहान को संघर्ष समिति का सह संयोजक मनोनीत किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री दिगंबर सिंह नेगी, उमेश डिमरी, अनिल मैठाणी, पंकज मिंगवाल, सर्वेश्वर सिमल्टी, राजेश पुरोहित, सुरेंद्र सिंह नेगी, जितेंद्र नेगी, निमिशा थपलियाल, सरोज डिमरी, अनीता रतूड़ी, सरीता सती, पार्वती राज, फियान अहमद आदि ने विचार व्यक्त किए। ब्यूरो