फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पंचतत्व में विलीन हुए विधायक मगन लाल शाह

पंचतत्व में विलीन हुए विधायक मगन लाल शाह

Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पंचतत्व में विलीन हुए विधायक मगन लाल शाह
कर्णप्रयाग। थराली के विधायक मगन लाल शाह का अंतिम संस्कार अलकनंदा और पिंडर के संगम पर सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शाह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। साथ ही चमोली पुलिस ने शस्त्र झुकाकर अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

थराली के विधायक मगन लाल शाह की तबीयत पिछली 19 फरवरी को बिगड़ी, जिन्हें कर्णप्रयाग से श्रीनगर तक एंबुलेंस और श्रीनगर से जॉलीग्रांट हेलीकॉप्टर से ले जाया गया। रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। शाह का पार्थिव शरीर सोमवार सुबह छह बजे कर्णप्रयाग आवास पहुंचा। विधायक शाह की अंतिम यात्रा में जन सैलाब उमड़ पड़ा, जिसके बाद अलकनंदा और पिंडर के संगम पर राजकीय सम्मान के साथ विधायक का अंतिम संस्कार किया गया। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, धन सिंह रावत, महेंद्र भट्ट, सुरेंद्र नेगी, मुकेश कोहली, भरत चौधरी, मुकेश कोहली, विनोद कंडारी, पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला और मुकेश नेगी, डीएम आशीष जोशी, एसपी तृप्ति भट्ट ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। साथ ही चमोली पुलिस जवानों ने शस्त्र झुकाकर सलामी दी, जिसके बाद शाह के बेटे गणेश व सूरज शाह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


शाह की याद में रोपा पौधा
कर्णप्रयाग। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित भाजपा के अन्य नेताओं ने पर्यावरण प्रेमी जयकृत नेगी की पहल पर विधायक शाह की याद में संगम घाट के शिव मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शाह हमेशा प्रदेश के आमजन के दिलों में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं दी रिपोर्ट, नाराजगी जताई
कर्णप्रयाग। अंतिम संस्कार के दौरान मृतक विधायक शाह के बेटे सूरज शाह ने सीएम से शिकायत करते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन से लगातार बीमारी की रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन प्रबंधन ने अब तक रिपोर्ट नहीं दी। इस पर सीएम ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मेरे पास जब भी मिलने आते थे, तो क्षेत्र की विकास के लिए छोटे बच्चों की तरह जिद करते थे। मेरे शाह से नब्बे के दशक से व्यक्तिगत संबंध थे। ये क्षति विधानसभा की नहीं, बल्कि पूरी प्रदेश की हुई है।
-त्रिवेंद्र सिंह रावत, मुख्यमंत्री उत्तराखंड।

शाह उन विधायकों में शामिल थे, जो नियम कानूनों से ऊपर उठकर अपनी बातों को बेधड़क कहते थे। मैं तो कई बार कार्यक्रमों में थराली विधानसभा में भी आया। पूरे क्षेत्र और प्रदेश के लिए यह किसी दु:ख से कम नहीं है।
-प्रेम चंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष विधानसभा

शाह से सरकार ही नहीं, बल्कि संगठन में भी एक मजबूत सिपाही थे। जब हमारी सरकार नहीं थे, तब अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए शाह ने संगठन के बेहतर काम किया। शाह ने कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी हंसते-हंसते पार किया है।
-अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा

विधायक मगन लाल शाह की मृत्यु ने पिंडर घाटी को अपूर्णीय क्षति दी है। सरल स्वभाव और कर्मठ विधायक के यूं असमय चले जाने से क्षेत्र को आघात पहुंचा है। राजनीति हीं नहीं, बल्कि सामाजिक जीवन में भी शाह एक बेहतर इंसान थे।

-बसंती बिष्ट, जागर गायिका

मगन लाल शाह ने हमेशा से विकास की राजनीति की है। प्रमुख से लेकर विधायक तक विकास को दलगत राजनीति से दूर रखा। शाह के असामयिक निधन से प्रदेश की राजनीति को कभी पूरी नहीं होने वाली क्षति पहुंची है।
-डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व उपाध्यक्ष विधानसभा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed