{"_id":"5a9441614f1c1b514a8bb7d1","slug":"15196657279-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से एक घंटे तक लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने से एक घंटे तक लगा रहा जाम
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। गोपेश्वर-चमोली मोटर मार्ग पर सोमवार को शिक्षा विभाग कार्यालय के समीप करीब एक घंटे का जाम लगा रहा। यहां पर सड़क किनारे आड़े-तिरछे लगे वाहनों से जाम की स्थिति पैदा हुई। जाम में करीब एक घंटे तक मरीज को हायर सेंटर ले जा रहा 108 सेवा वाहन भी फंसा रहा।
सोमवार को शिक्षा विभाग में बैठक होने से दोपहर एक बजे शिक्षकों ने अपने वाहनों को सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में ही खड़ा कर दिया। यहां पर सड़क संकरी होने के कारण वाहनों की आवाजाही रुक गई। देखते ही देखते यहां करीब एक किलोमीटर का जाम लग गया। जाम से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर ट्रैफिक पुलिस भी नहीं पहुंची। बाद में सवारियों ने ही वाहनों को आगे-पीछे कर दोपहर में करीब दो बजे जाम को खुलवाया।
थानाध्यक्ष कुंदन राम ने कहा कि शिक्षा विभाग कार्यालय के सम्मुख कई बार वाहनों का चालान किया गया है। यदि यहां आगे भी वाहनों को सड़क किनारे पार्किंग किया गया तो वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।