{"_id":"5a94415a4f1c1b78028b6a74","slug":"15196657213-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की बम-बम बोले, मस्ती में डोले प्रस्तुति ने बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की बम-बम बोले, मस्ती में डोले प्रस्तुति ने बटोरी तालियां
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर में स्थित श्री नंदा वैली पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने धूम मचाई। बच्चों के सरस्वती वंदना के साथ ही बम-बम बोले, मस्ती में डोले की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुए समारोह का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि रघुवीर सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान छात्रों ने नन्हा-मुन्ना राही हूं.., मैया यशोदा, ये तेरा कन्हैया.., ओ सांई राम..., गोरी मुखड़ी सजदी आदि गानों की शानदार प्रस्तुति दी। छात्र अभय राणा, अभिषेक, अभिनव, हरेंद्र फरस्वाण, अजय सती, अमन, संदीप, ओमेश और कुलदीप ने विभिन्न योगासन भी किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य हेमंती नौटियाल, प्रबंधक जीसी नौटियाल, जयवीर झिंक्वाण, श्याम सिंह रावत, दीवान सिंह बिष्ट, अनिल थपलियाल आदि मौजूद थे। वहीं, नेशनल पब्लिक जूनियर हाईस्कूल का वार्षिक समारोह जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में संपन्न हुआ। समारोह में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर बीईओ डीएल टम्टा, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममगांई, प्रधानाचार्य देवी प्रसाद, सुभाष रावत आदि मौजूद थे। विद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर वॉक रेस में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्रा मानषी को तीन हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया।