{"_id":"5a9440774f1c1b462c8ba40e","slug":"151966549416-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसएस स्वयंसेवियों ने बुझाई जंगल की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसएस स्वयंसेवियों ने बुझाई जंगल की आग
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय नैखरी (चंद्रबदनी) की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने कन्याड़ी गांव के निकट शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग पर काबू पा लिया। अगर आग समय पर बुझाई नहीं जाती, तो गांव तक पहुंच सकती थी।
इन दिनों राजकीय महाविद्यालय नैखरी की एनएसएस इकाई का कन्याड़ी में विशेष शिविर चल रहा है। सोमवार को शिविरार्थी छात्र-छात्राओं ने गांव के निकट बाडिय़ो तोक में सड़क के नीचे शरारती तत्वों द्वारा लगाई गई आग को देखा। तेज हवा से आग की लपटें खेतों तक पहुंच गई। यदि ऐसा ही रहता, तो आग ग्रामीणों की मवेशियों के लिए रखी गई पराल (सूखी घास) तक पहुंच जाती। यह देख स्वयंसेवी पेड़ों की टहनियों को तोड़कर आग बुझाने में जुट गए। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एनएसए कार्यक्रम अधिकारी डा. प्रताप सिंह बिष्ट ने बताया कि एनएसएस का मकसद समाज सेवा होता है। शिविरार्थियों ने आग बुझाकर समाज और देश हित में योगदान दिया है। ग्राम प्रधान कन्याड़ी विजय सिंह पंवार सहित गांववासियों ने शिविरार्थियों के साहस और योगदान की प्रशंसा की।