{"_id":"5a9440754f1c1b187e8b8692","slug":"15196654921-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर के छात्रों के छात्रों का आंदोलन हुआ उग्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर के छात्रों के छात्रों का आंदोलन हुआ उग्र
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर में छात्रों का आंदोलन उग्र हो गया है। आर्यन छात्र संगठन के बाद अब जय हो छात्र संगठन ने भी आंदोलन शुरू कर दिया है। वहीं विवि प्रशासन छात्रों के आंदोलन पर कुछ कहने को तैयार नहीं है। छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंक विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आर्यन छात्र संगठन 25 सूत्री मांगों के लिए तीन दिनों से विवि के प्रशासनिक भवन में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहा है। शनिवार को छात्रों ने विरोध स्वरूप कुलपति प्रो. एबी भट्ट का पुतला भी फूंका था। सोमवार को भी आर्यन छात्र संगठन ने कुलपति प्रो. एबी भट्ट का पुतला फूंका। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता रॉबिन सिंह ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। छात्रों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आमरण अनशन किया किया जाएगा। वहीं बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार के नेतृत्व में जय हो छात्र संगठन ने भी विवि प्रशासन को 40 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। प्रदीप पंवार ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। जय हो ग्रुप ने एक माह के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं विवि प्रशासन छात्रों के आंदोलन पर कुछ स्पष्ट नहीं कह रहा है।