{"_id":"5a94406a4f1c1b805a8bbf32","slug":"151966548113-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ वार्षिकोत्सव का आगाज
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। सरस्वती शिशु मंदिर का वार्षिकोत्सव छात्र-छात्राओं की रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ। इस मौके पर छात्रों की ओर हेमंत देश होला त्रियुगी नारैण.. चैत की चैत्वाल.. गीत पर दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सोमवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाउंनी व जौनसारी लोक गीतों व लोक नृत्यों की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस मौके पर छात्र-छात्राओं की चैत की चैत्वाल, हेमंत देश होला त्रियुगी नारैण व जय सीया राम बोलो जय सीया राम की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में संस्कृत भाषण प्रतियोगिता के साथ ही हिंदी कविता व सामाजिक कुरीतियों पर आधारित नृत्य नाटिकाओं का भी मंचन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने विद्यालय में फर्नीचर, साज सज्जा व अन्य निर्माण कार्यों के लिए विधायक निधि से 3 लाख देने की घोषणा की। विधायक ने छात्र-छात्राओं को शिष्टाचार का पाठ पढ़ाते हुए उनसे संस्कारवान बनने की अपील की। कहा कि आज का बच्चा कल का भविष्य है। विधायक ने अभिभावकों से भी बच्चों को अधिक समय देने की सलाह दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कल्पना कठैत, पूर्व अध्यक्ष विजय राम गोदियाल, भगवती प्रसाद चमोला, प्रधानाचार्य आशा राम बंगवाल, प्रेम लाल अग्रवाल, विपिन भंडारी, मुकेश कठैत, प्रधान आशुतोष रावत, वेदप्रकाश बडोनी व विजयपाल राणा आदि मौजूद थे ।