{"_id":"5a931c074f1c1bbe218b516c","slug":"1519590629115-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माख्टी पोखरी गांव में 15 दिन से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माख्टी पोखरी गांव में 15 दिन से पानी का संकट
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/साहिया।
दो-दो पेयजल लाइन होने के बाद भी माख्टी पोखरी गांव में लोगों के हलक सूखे हुए हैं। बीते 15 दिन से गांव में पानी का संकट बना हुआ है। लोगों को हैंडपंप से पानी ढोना पड़ रहा हैं। पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। मामले में ग्रामीणों ने एसडीएम को पत्र लिख पेयजल आपूर्ति बहाल करने की गुहार लगाई है।
गांव में 90 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीण केशर सिंह चौहान, रमेश सिंह चौहान, टीकम सिंह, विजय सिंह, गुमान सिंह आदि का कहना है कि गांव में संवाई और सिजला खड्ड से दो-दो पेयजल लाइनें बिछाई गई हैं। लेकिन दोनों ही लाइनों में गर्मियां शुरू होते ही पानी का स्तर घटने लगता है। जिससे गांव में पानी की समस्या खड़ी हो जाती है। बड़े से लेकर छोटे तक को पानी की व्यवस्था में लगना पड़ रहा है। लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। पशुओं को भी पानी पिलाने के लिए खड्ड पर ले जाना पड़ता है। एसडीएम बीके तिवारी ने कहा कि मामले में संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर शीघ्र पेयजल आपूर्ति को बहाल कराया जाएगा।