{"_id":"5a931bf24f1c1bf17b8b9616","slug":"15195906081-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गंध के विरोध में विधायक ने लोगों के साथ दिया सांकेतिक धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गंध के विरोध में विधायक ने लोगों के साथ दिया सांकेतिक धरना
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/सेलाकुई।
सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में लोगों ने शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट पर तालाबंदी कर दी। नगर निगम और रेम्की कंपनी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे नगर आयुक्त डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, प्लांट हेड मोहित द्विवेदी और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह को खूब खरी-खोटी सुनाई। नगर आयुक्त ने लोगों को समझा-बुझा शांत कराया। उनके आश्वासन पर लोगों ने धरना और तालाबंदी को समाप्त कर दिया। उन्होंने 20 मार्च तक दुर्गंध को खत्म करने का आश्वासन दिया। मामले में प्लांट हेड को उचित दिशा-निर्देश दिए।
रविवार को विधायक सहदेव पुंडीर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग प्लांट के बाहर एकत्रित हुए। विधायक ने कहा कि निगम और रेम्की कंपनी प्रबंधन को लोगों के स्वास्थ्य की कोई चिंता नहीं है। बीते दो माह से लोग दुर्गंध से परेशान है। बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आए दिन लोगों को आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। कहा यदि दुर्गंध में कमी नहीं आती तो उन्हें लोगों के साथ मिलकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। धरने को जन-जन नागरिक समूह संघर्ष समिति, कचरा घर हटाओ संघर्ष समिति, बायांखाला युवा संघर्ष समिति, शिव शक्ति एकता विहार मंच और संयुक्त शिव शंभू समिति ने भी समर्थन किया। इस मौके पर भगत सिंह राठौर, विजयपाल, शूरवीर चौहान, अनिल नौटियाल, पारस थापा, राशिद, सुमित चौधरी, विजय बिष्ट हिमांशु गौड़, रविंद्र रमोला, रविंद्र भट्ट, मनोज पंवार, राहुल पुंडीर, सुखवीर बुटोला, कविता क्षेत्री, माया पंत, रमा थापा, मंजू नेगी, लीला देवी, मंजू बोहरा, ममता, चंपा भंडारी, सुखदेव फरस्वाण, अमित आदि शामिल रहे।