{"_id":"5a931bf04f1c1b4d588ba666","slug":"151959060618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल संचार सेवा पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल संचार सेवा पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन
Updated Mon, 26 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
ओएफसी कटने से तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल की संचार सेवा ध्वस्त हो गई। जिस पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने मेंद्रथ बाजार में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। शीघ्र संचार सेवा में सुधार न आने पर विकासनगर स्थित निगम कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी।
बीते शनिवार की शाम को दारागाड़-कथियान मोटर मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य के दौरान ओएफसी केबल ब्रेक हो गई। जिससे त्यूनी, कथियान, बागी, हनोल में लगे मोबाइल टावरों ने काम करना बंद कर दिया। जिससे से 50 गांव का संपर्क अन्य जगहों से कट गया। उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि आए दिन किसी न किसी कारण से संचार सेवा ठप हो जाती है। जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ता हैं। शिकायत के बाद भी संचार सेवा में सुधार नहीं आ पा रहा है। एसडीओ निर्मल सिंह ने बताया कि फाल्ट को ढूंढने के लिए टेक्निकल टीम को लगाया गया है। सुबह तक संचार सेवा बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र सेमवाल, नीटू नायक, रमेश, रिंकू, रामचंद्र सेमवाल, मोनू डोभाल, जनक रावत, नरेंद्र नौटियाल, जगतराम नायक, कमल नायक, रोशन, कुंदन आदि शामिल रहे।