फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपराध के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी

अपराध के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी

Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
अपराध के खिलाफ आवाज उठाना जरूरी
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को जीआईसी केदारावाला में वृहद विधिक जागरूकता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश के 30 से अधिक न्यायाधीशों ने प्रतिभाग किया।
शिविर का शुभारंभ जिला जज एनएस धनिक, उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रशांत जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को बाल संरक्षण, पोक्सो अधिनियम, एमवी एक्ट, सेवा का अधिकार, घरेलू हिंसा अधिनियमों के बारे में जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सचिव प्रशांत जोशी ने केदारावाला इंटर कॉलेज मे ई पुस्तकालय खोलने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही गांव में लीगल कैंप लगाकर 10 दिन तक लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान संभव मंच परिवार के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। 13 मेधावी छात्रों और 10 युवाओं को प्रधानमंत्री डिजिटल साक्षरता अभियान के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान एनएस धनिक ने कहा कि छोटे से छोटे अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कभी आवाज न उठाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हो जाते हैं। वह बड़ी वारदात को अंजाम दे देते हैं। न्यायाधीश अभय सिंह ने कहा कि यदि पुलिस एफआईआर दर्ज करने में आना-कानी करती है तो इसकी शिकायत सीधे न्यायालय में की जा सकती है। अपर जिला न्यायाधीश मोहम्मद सुल्तान ने चाइल्ड लेबर, शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। पोक्सो न्यायाधीश रमा पांडेय ने अधिनियम की जानकारी दी। न्यायाधीश आशीष सैनी, विवेक श्रीवास्तव, प्रशांत जोशी ने भी लोगों को विभिन्न अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज शर्मा, बार काउंलिस ऑफ उत्तराखंड के पूर्व सदस्य सुरेंद्र मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी वंशीधर तिवारी, बार एसोसिएशन के सचिव अनीस त्यागी, एसडीएम जितेंद्र कुमार, एसपी देहात सरिता डोभाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुराग शंखधर, एडवोकेट भरत मूर्ति गुप्ता, बीडीओ बीएस झिंक्वान, प्रधान इमरान खान, वीडीओ अमित सेमवाल, पूजा चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीगल वॉलिंटियर की तैनाती
विकासनगर(ब्यूरो)। कार्यक्रम के दौरान गांव में दो महिला लीगल वॉलिंटियर की तैनाती की गई। सिविल जज विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि यह वॉलिंटियर ग्राम पंचायत कार्यालय में बैठेंगी। कोई भी व्यक्ति इनसे कानूनी सहायता ले सकता है। पूरे विकासनगर में प्राधिकरण के तहत ऐसे 20 वॉलिंटियर की तैनाती की गई है। जो लोगों को नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करेंगे। इसके साथ ही जीआईसी में लीगल लिटरेसी क्लब की भी स्थापना की गई। क्लब बच्चों को कानून के प्रति जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed