{"_id":"5a92f1cf4f1c1bd34b8bac9e","slug":"151957982010-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल में पूरे किए वायदे, धरातल पर दिखने लगी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल में पूरे किए वायदे, धरातल पर दिखने लगी योजनाएं
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव के दौरान जनता से जो वायदे किए थे वह एक साल से पहले पूरे कर लिए है। कहा कि अब भविष्य की योजनाओं पर शीघ्र कार्य शुरू किया जा रहा है।
रविवार को जीएमवीएन में महिला कार्यकर्ताओं की बैठक में मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि 8 मार्च को महिला दिवस पर प्रदेश की 50 हजार महिलाओं के लिए ई-रिक्शा योजना शुरू की जाएगी। जबकि श्रीनगर में महिलाओं के लिए जिला महिला बैंक खोला जाएगा। मार्च से श्रीनगर में होम गैस डिलीवरी का शुभारंभ किया जा रहा है। ताकि लोगों व बुजुर्गाें को गैस के लिए भटकना ना पड़े। कहा कि सुपर 50 योजना के तहत क्षेत्र के 50 मेधावी व गरीब बच्चों को एनआईटी में प्रवेश के लिए निशुल्क कोचिंग सेवा शुरू कर दी जाएगी। मंत्री ने बताया कि मार्च में महिला थाना, खाद्यान्न गोदाम, श्रीनगर-चौरास मोटर पुल आदि का उद्घाटन व आईटीआई भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही जीआईएंडटीआई मैदान में लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए जनता दरबार व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर विजय लक्ष्मी रतूड़ी, अनिता बुड़ाकोटी, रेखा रावत, रश्मि रतूड़ी, अतर सिंह असवाल आदि मौजूद थे।