फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीडीसी सदस्यों ने शुरू किया आमरण अनशन

बीडीसी सदस्यों ने शुरू किया आमरण अनशन

Sun, 25 Feb 2018 11:00 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी सदस्यों ने शुरू किया आमरण अनशन
कर्णप्रयाग। चतुर्थ राज्य वित्त के असमान वितरण को लेकर विकासखंड की तीन महिला समेत पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने रविवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। सदस्यों का कहना है कि 20 फरवरी से लगातार मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन मामले में विकास विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके चलते सदस्यों ने अब आमरण अनशन शुरू किया है।
विज्ञापन

विकासखंड के करीब 15 से अधिक सदस्य ब्लाक के 32 क्षेत्र पंचायत वार्डों में होने वाले विकास कार्यों के लिए जारी होने वाली चतुर्थ राज्य वित्त की धनराशि के समान वितरण की मांग कर रहे हैं। आंदोलित सदस्यों का आरोप है कि प्रमुख और खंड विकास अधिकारी की ओर से मनमाने तरीके से धनराशि का असमान वितरण किया है। हालांकि प्रमुख राधा देवी का कहना है कि राज्य वित्त का समान वितरण को कोई नियम नहीं है। नियोजन समिति में आने वाले प्रस्तावों पर जरूरत के अनुसार धनराशि स्वीकृत की जाती है, जिसका अनुमोदन बीडीसी बैठक में करने के बाद धनराशि जारी की जाती है। ऐसे में मनमाने तरीके से वितरण का आरोप निराधार है। वहीं आंदोलित सदस्यों का कहना है कि कई सदस्यों को अधिक तो कई सदस्यों को एक योजना के लिए धनराशि जारी नहीं की गई है। ऐसे में खंड विकास अधिकारी, ब्लाक प्रमुख, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित विधायक को ज्ञापन देने के साथ पिछले पांच दिनों से ब्लाक और तहसील में प्रदर्शन किया गया, लेकिन कार्रवाई तो दूर वार्ता तक नहीं की गई। ऐसे में ब्लाक के डिम्मर की क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, थापली की सुलोचना देवी, मझखोला की बिमला देवी, खत्याड़ी के मोहन सिंह खत्री और दुआ के केदार सिंह रावत ने रविवार से ब्लाक कार्यालय में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। धरने के समर्थन में महिपाल सिंह नेगी, जीतपाल, प्रकाश नौटियाल, मालदत्त पुरोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed