फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सरपंच समागम में बताया पुस्तकों का महत्व

सरपंच समागम में बताया पुस्तकों का महत्व

Sun, 25 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सरपंच समागम में बताया पुस्तकों का महत्व
श्रीनगर। राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेले के दूसरे दिन सरपंच समागम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने पंचायतों के विकास में पुस्तकों की भूमिका के साथ ही सरकार की ओर से पंचायतों के विकास के लिए की जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

जीआईएंडटीआई मैदान में चल रहे पुस्तक मेले में रविवार की सुबह विद्यालयी बच्चों के लिए पुस्तकों की उपयोगिता और बच्चों में पढ़ने की अभिरुचि का विकास विषय गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसके पश्चात सरपंच समागम का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डा. धन सिंह रावत ने कहा कि पंचायतों को मजबूत किया जा रहा है। नैस्कॉम फाउंडेशन की कार्यकारी निदेशक डा. सुभांगी शर्मा और आईपीएलएम की कार्यक्रम संयोजक डा. श्रद्धा राम ने ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक पुस्तकालयों की स्थापना और पठन संस्कृति के माध्यम से महिला सशक्तीकरण विषय पर व्याख्यान दिए। तृतीय सत्र में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास की ओर से कलाकार जयकृष्ण पैन्यूली और चित्रकार सुरेश लाल को कलात्मक अभिरुचि का बढ़ावा विषय पर जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय पंचायत पुस्तक मेले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का मानचित्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इस अवसर पर विधायक पौड़ी मुकेश कोली, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत, प्रो. केडी पुरोहित, डा. रचना नौटियाल, डा. प्रवीण जोशी, डा. कविता काला, डा. सुशील चंद्र सती और जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed