फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विधानसभा के बाद अब नगर की सरकार कब्जाने को चल रही जोर आजमाईश

विधानसभा के बाद अब नगर की सरकार कब्जाने को चल रही जोर आजमाईश

Sun, 25 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा के बाद अब नगर की सरकार कब्जाने को चल रही जोर आजमाईश
गोपेश्वर। चमोली जिले में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भले ही अभी तक चुनाव के समय का निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन संभावित दावेदारों ने जनता के बीच जाना शुरू कर दिया है। भाजपा नगर की सरकार पर भी अपना कब्जा जमाने की तैयारी में है। लिहाजा पार्टी की जिला कार्यकारिणी कहने को तो विभिन्न मंडलों में आजीवन सहयोग निधि की बैठकें आयोजित कर रही है, लेकिन इन बैठकों में भी निकाय चुनाव को फतह करने की रणनीति बन रही है। जिले के तीनों विधायक भी निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना कर चुकी कांग्रेस भी निकाय चुनाव में जुट गई है।
विज्ञापन

चमोली जिले में चार पालिका (गोपेश्वर-चमोली, जोशीमठ, कर्णप्रयाग और गौचर) हैं और छह नगर पंचायत (बदरीनाथ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग, पोखरी, गैरसैंण, थराली) हैं। जनसंख्या के लिहाज से पालिका गोपेश्वर सबसे बड़ी पालिका है। यहां की जनसंख्या मौजूदा समय में 21444 है, जबकि जोशीमठ में 16709, कर्णप्रयाग की 8297 और गौचर की जनसंख्या 8864 है। नगर पंचायतों में गैरसैंण सबसे बड़ी नगर पंचायत है। यहां की जनसंख्या 8665 है, जबकि पोखरी की 6119, नंदप्रयाग की 1647, बदरीनाथ 2307, पीपलकोटी की 3521 और थराली नगर पंचायत की जनसंख्या 4482 है।
विज्ञापन


पीपलकोटी-थराली में पहली बार होंगे चुनाव
जिले में वर्ष 2016 में नगर पंचायत पीपलकोटी और थराली का सृजन हुआ था। पंचायतों में पहली बार नगर पंचायत के चुनाव होंगे। पीपलकोटी नगर पंचायत की जनसंख्या 3521 और थराली की 4482 है। पीपलकोटी दशोली ब्लॉक में बदरीनाथ हाईवे पर स्थित है, जबकि थराली पिंडर घाटी में स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed