फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   15 दिन से एएनएम सेंटर में लटका ताला

15 दिन से एएनएम सेंटर में लटका ताला

Sun, 25 Feb 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
15 दिन से एएनएम सेंटर में लटका ताला
ब्यूरो/विकासनगर। जीवनगढ़ स्थित एएनएम सेंटर पर बीते 15 दिन से ताला लटका हुआ है। जिसके चलते लोगों को सेंटर का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा हैं।
विज्ञापन

जीवनगढ़ स्थित एएनएम सेंटर से अंबाड़ी और अन्य ग्राम पंचायतों के लोग भी टीकाकरण के लिए पहुंचते हैं। लेकिन बीते 15 दिन से सेंटर में तैनात एएनएम छुट्टी पर चल रही है। गांव निवासी इब्राहिम, अफजल खान, गुलिस्तां, जरीना आदि का कहना है कि ग्राम पंचायत में कई ऐसी महिलाएं हैं जो गरीब तबके से जुड़ी हुई है। इन महिलाओं के लिए महंगे अस्पतालों में टीकाकरण कराना मुमकिन नहीं हैं। ऐसे में सेंटर में एएनएम के होने से महिलाओं को निराश लौटना पड़ रहा है। हर बार विभागीय अधिकारी शीघ्र एएनएम की तैनाती की बात कहकर मामले से पल्ला झाड़ लेेते है। सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने कहा कि मामले में सीएचसी विकासनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी से रिपोर्ट मांगी गई है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्पताल में शीघ्र एएनएम की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed