फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मन के भीतर छिपे मैल को साफ कर ही सद्गुरू की प्राप्ति संभव

मन के भीतर छिपे मैल को साफ कर ही सद्गुरू की प्राप्ति संभव

Sun, 25 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मन के भीतर छिपे मैल को साफ कर ही सद्गुरू की प्राप्ति संभव
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्मदिवस पर शनिवार को संत निरंकारी मिशन ने विकासनगर और सहसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता अभियान चलाया। सेवा दल के सदस्यों ने विकासनगर में ब्रांच मुखी साहबराम के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह स्वच्छ वातावरण के लिए प्रदूषण की सफाई की जरूरत होती है उसी तरह मनुष्य को अपने अंदर छिपे बैर, विरोध, नफरत रूपी प्रदूषण की भी सफाई करनी चाहिए। जीवन में मनुष्य को परमात्मा की वास्तविक जानकारी मिलनी चाहिए, जो सद्गुरु के आशीर्वाद के बिना संभव नहीं है। सद्गुरु से ही इंसान को वास्तविक ब्रह्म की प्राप्ति होती है। अभियान में सेवादल के साथ ही संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय ने मिशन के प्रयास की सराहना की। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख तारा देवी, डॉ. डीएस रावत, विक्रम सजवाण, सेवादल शिक्षक राकेश, साक्षी आदि मौजूद रहे। उधर, सहसपुर में मिशन से जुड़े सदस्यों ने मसूरी जोन के इंचार्ज हरभजन सिंह के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। इस मौके पर मुखी दीवान सिंह कार्की, प्रवीन, राहुल, सपना, अंजली, संध्या, प्रमिला, सुरेश नेगी, महेंद्र, विरेंद्र, टीटू, रिंकू, शशि नेगी, कमला कार्की, सुधा, पूनम, मुकेश, अनिल, इंद्रजीत, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed