{"_id":"5a91ce374f1c1bd34b8baac8","slug":"151950517110-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से गुल कोठा तारली गांव की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से गुल कोठा तारली गांव की बिजली
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/साहिया। ट्रांसफार्मर फूंकने से कालसी प्रखंड के कोठा तारली गांव की बिजली गुल हो गई। दो दिन से गांव में लाइट नहीं है। लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कोठा तारली गांव में 28 परिवार निवास करते हैं। ग्रामीण वीर सिंह, धर्म सिंह, प्रताप सिंह, खजान सिंह, दयाराम, देवी सिंह, दौलत सिंह, सरदार सिंह, नारायण सिंह आदि का कहना है कि लाइट न होने से बिजली उपकरण शोपीस बने हुए है। लोगों को जोक्टी और लालटेन के सहारे रात रोशन करनी पड़ रही हैं। बिजली गुल होने से बोर्ड परीक्षा के छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग से शिकायत के बाद भी अब तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदला जा सका है। आए दिन विभाग लोगों को आज-कल में टाल रहा है। जेई प्रताप सिंह ने कहा कि विकासनगर से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। शीघ्र बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाएगा।