{"_id":"5a91ce354f1c1be13b8b4d5a","slug":"151950517015-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्यूनी में तेज हुई फायर स्टेशन निर्माण की संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्यूनी में तेज हुई फायर स्टेशन निर्माण की संभावनाएं
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/त्यूनी।
तहसील क्षेत्र में फायर स्टेशन निर्माण की संभावनाएं तेज हो गई है। फायर स्टेशन निर्माण के लिए त्यूनी में जगह का चयन कर लिया गया है। अब इंतजार महज बजट का है। बजट मिलते ही क्षेत्र में फायर स्टेशन निर्माण का काम तेज कर दिया जाएगा। फिलहाल, चयनित जमीन पर विभाग ने फायर स्टेशन संबंधित बोर्ड लगा दिया गया है।
अब तक जौनसार बावर क्षेत्र में एक भी फायर स्टेशन नहीं है। ऐसे में आगजनी की घटना होने पर डाकपत्थर स्थित स्टेशन से फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाना पड़ता था। लेकिन पहाड़ी रास्ता होने के कारण अक्सर फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर पहुंचने में देर हो जाती थी। ऐसे में लंबे समय से लोग क्षेत्र में फायर स्टेशन खोलने की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने की उम्मीद जगी है। फायर स्टेशन निर्माण के लिए पुलिस प्रशासन ने त्यूनी थाने के समीप ही जमीन का चयन भी कर लिया है। इस स्टेशन का लाभ त्यूनी तहसील क्षेत्र से सटे 50 गांव की आबादी को होगा। फायर स्टेशन ऑफिसर विकासनगर सुखपाल सिंह ने बताया कि शुरुआती चरण में इस स्टेशन में दमकल के एक वाहन को तैनात किया जाएगा।
इन गांव की आबादी होगी लाभान्वित
त्यूनी में फायर स्टेशन खुलने से त्यूनी, हनोल, चातरा, चातरीगाड़, रड़ू, मुंधोल, डेरसा, प्यूनल, कुल्हा, बागी, बास्तिल, चौसाल, रायगी, भगोर, शेड़िया, अणु, अटाल, छुमरा समेत 50 गांव की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
फायर स्टेशन निर्माण के लिए जमीन का चयन कर लिया गया है। बजट को स्वीकृति मिलते ही फायर स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - सुखपाल सिंह, फायर सर्विस ऑफिसर, विकासनगर