{"_id":"5a91cd574f1c1b1d368bc534","slug":"15195049475-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/मुनिकीरेती।
भाजपा युवा मोर्चा का मुख्य उद्देश्य देश की राजनीति में अधिक से अधिक युवाओं को संगठित करना है। आसन्न निकाय चुनावों में सबसे अधिक जिम्मेदारी युवाओं पर है। संगठन को पूरी तरह से इस जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा।
ये बातें भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त टिहरी जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने शनिवार को ढालवाला इकाई के कार्यकर्ताओं से कहीं। इसके पहले परमवीर पंवार के स्वागत में भाजपा युवा मोर्चा मुनिकीरेती ढालवाला इकाई के कार्यकर्ताओं ने ढालवाला व मुनिकीरेती स्थित कैलाशगेट पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दून रोड स्थित नटराज चौक से कैलाशगेट तक दोपहिया वाहन रैली निकाली। परमवीर पंवार ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इसके अलावा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस अवसर पर पर मुनिकीरेती नगर पलिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, जय प्रकाश कोठारी, राकेश सेंगर, शांति गौड़, जमुना देवी, ऊषा बडोला, सुनीता खंडूड़ी, मंजू देवी, मनीष कुकरेती, सुरेंद्र रतूड़ी, आकाश सकलानी, विकास नेगी, शुभम बैलवाल, हिमांशु नौटियाल, रोहित, नवीन आर्य, सौरभ गुप्ता, पंकज रावत, सोहन नेगी आदि मौजूद रहे।