फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्र-छात्राओं ने जानी मेडिकल लैब से जुड़ी बारीकियां

छात्र-छात्राओं ने जानी मेडिकल लैब से जुड़ी बारीकियां

Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं ने जानी मेडिकल लैब से जुड़ी बारीकियां
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (एमएलटी) विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के गुर सिखाए गए। इसके साथ ही मेडिकल लैब से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों से भी अवगत कराया गया।

राजकीय स्नातकोत्तर स्वायत्तशासी महाविद्यालय परिसर में शनिवार को एमएलटी और विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए बायोमेडिकल बेसिस ऑफ मेंटल हेल्थ एंड डिसऑर्डर विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। इसमें एम्स संस्थान की बायोकेमिस्ट्री विभाग की प्रमुख डॉ. अनीसा आतिफ मिर्जा ने बायोकेमिस्ट्री को अध्यात्म से जोड़कर छात्र-छात्राओं के साथ अनुभव साझा किए। डॉ. अनीसा ने छात्र-छात्राओं को परीक्षा के दौरान होने वाले दबाव को कम करने के तौर तरीके बताए। उन्होंने बताया कि खानपान, विचारों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखकर कई बीमारियों से बचा जा सकता है। एमएलटी विभाग के समन्वयक डॉ. जीके ढींगरा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में बेहतर सोच और संबंधित कोर्स के प्रति रुचि बढ़ती है। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. पंकज, आशु शर्मा, सफिया हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed