{"_id":"5a91cd4e4f1c1b4f588ba97f","slug":"151950493813-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख वन संरक्षक ने की स्वामी से भेंट वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख वन संरक्षक ने की स्वामी से भेंट वार्ता
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला /मुनिकीरेती।
प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने शनिवार को परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट की व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान परमार्थ निकेतन पहुंचे प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा की। इस मौके पर स्वामी ने कहा कि हाथियों के परंपरागत कॉरिडोर धीरे-धीरे समाप्त होते जा रहे हैं। लिहाजा जंगलों में हाथियों के लिए कॉरिडोर बनाने की आवश्यकता है, साथ ही हाथियों के लिए पीपल, वट, केला, आंवला, नीम व अन्य पत्तीदार पौधरोपण जरूरी है। इस दौरान उन्होंने स्वर्गाश्रम के रामझूला से लक्ष्मणझूला तक हेरीटेज पाथ आस्थापथ और गंगा के किनारों पर छायादार, फलदार और फूलदार पौधों का रोपण किए जाने की जरूरत बताई। इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक जयराज ने हाथी कॉरिडोर के सुझाव पर विभागीय स्तर पर अमल किए जाने और जल्द कार्ययोजना बनाने की बात कही।