{"_id":"5a919f754f1c1bb3208bb16c","slug":"15194932005-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि गौचर के लिए टेढ़ी खीर बना स्वीकृत सड़क की सर्वे का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि गौचर के लिए टेढ़ी खीर बना स्वीकृत सड़क की सर्वे का कार्य
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिबदरी। वर्ष 2016 में स्वीकृत थालधार- कुमखोड़ी-जुलगढ़ पांच किमी मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में ग्रामीणों की आपत्तियों के बाद लोनिवि गौचर के लिए सड़क की सर्वे करना परेशानी का सबब बन गया है।
तहसील के थालधार, कुमखोड़ी और जुलगढ़ के ग्रामीणों को सड़क सुविधाओं से जोड़ने की मांग को लेकर वर्ष 2016 में शासन से सड़क की स्वीकृति मिली थी। निर्माण का जिम्मा लोनिवि गौचर को दिया गया था। सड़क स्वीकृत होने पर लोनिवि गौचर ने चांदपुरगढ़ी से मोटर मार्ग का सर्वे शुरू किया, तो खाल गांव के ग्रामीणों ने इस पर आपत्ति दर्ज की। इस पर विभाग ने रविपुर से सड़क की सर्वे शुरू करना चाहा, तो जुलगढ़ के पूर्व प्रधान शिशपाल सिंह रावत, दिग्पाल सिंह, रामचंद्र कुंवर और आदिबदरी के लोगों ने यहां से भी सर्वे करने से इंकार कर दिया। जुलगढ़ के जसवंत सिंह, बलवंत कुंवर, थालधार गांव के बलवीर सिंह कुंवर सड़क की सर्वे रविपुर से ही करने की मांग कर रहे हैं। अवर अभियंता अमित थपलियाल ने बताया कि ग्रामीणों की आपत्तियों के चलते थालधार-कुमखोड़ी-जुलगढ़ सड़क के निर्माण का सर्वे करने में दिक्कत हो रही है। विभाग की ओर से ग्रामीणों की आम सहमति बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।