{"_id":"5a919f6f4f1c1bb1208bb123","slug":"15194931955-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन-पलबरा मोटर मार्ग की दुबारा होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन-पलबरा मोटर मार्ग की दुबारा होगी जांच
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। ब्लाक के रैन-पलबरा मोटर मार्ग पर डामरीकरण के नाम पर 28.80 लाख की धनराशि को ठिकाने लगाए जाने के मामले में डीएम ने दोबारा सड़क की जांच करने के निर्देश दिए हैं। अब सड़क की जांच एसडीएम की मौजूदगी में सिंचाई और लोनिवि के अधिशासी अभियंता करेंगे।
जिला योजना के तहत लोनिवि को वर्ष 2009-10 में रैन-पलबरा मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 35.70 लाख दिया गया था। सूचना अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार विभाग की ओर से मार्ग पर 17 सौ मीटर डामर में 28.80 लाख दिखाया गया है, जबकि मार्ग पर कहीं भी डामर नही है। इसकी पुष्टि जांच में भी हुई। ग्रामीणों के आंदोलन के बाद पूर्व एसडीएम सीएस डोबाल ने प्रकरण की जांच की। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अब सड़क की जांच एसडीएम की मौजूदगी में सिंचाई विभाग के ईई और लोनिवि के ईई करेंगे। वहीं सूचना का अधिकार मांगने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह, ग्राम प्रधान कुंवर राम, बृजमोहन गड़िया, तुलसी राम आदि ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।