फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी

Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
अनशनकारी की तबीयत बिगड़ी
गैरसैण। स्थायी राजधानी गैरसैण घोषित करने की मांग को लेकर रामलीला मैदान संघर्ष समिति का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। आंदोलनकारी रवि भारती का स्वास्थ्य खराब होने पर देर शाम डाक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और अनशनकारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। प्रशासन ने लोगों के विरोध के बीच देर शाम अनशनकारी को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इसके विरोध में समर्थकों ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शनिवार को अनशन स्थल पर राजधानी आंदोलन के समर्थन में भारी लोग जुटे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह ने कहा कि राजधानी आंदोलन को जिस तरह समर्थन मिल रहा है। उससे आंदोलनकारियों के हौसलों को बल मिल रहा है। अनशन के दौरान शाम छह बजे अनशनकारी रवि भारती का स्वास्थ्य खराब हुआ। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि तबीयत बिगड़ने पर आपातकालीन सेवा 108 को फोन किया गया। देर शाम पहुंची डाक्टरों की टीम ने बताया कि अनशनकारी को तत्काल अस्पताल भर्ती करवाना पड़ेगा। इस पर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और अनशनकारी को जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, अनशनकारी के समर्थन देर रात थाने में धमक गए और पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत सभासद पुष्कर कोलखी , पूरन सिंह नेगी, जगदीश टम्टा, संजय, जसवंत सिंह , देवेंद्र, बल्ली, वरिष्ठ एडवोकेट कुंवर सिंह बिष्ट, गिरीश डिमरी, अमित चमोली, राजेंद्र रावत , प्रेम सिंह, धूमा देवी, धनीराम, कमला पंवार, धन सिंह शाह, पार्वती, काशी, लक्ष्मी, नंदी, विमला, उर्मिला ,गीता सरीता, मन्ना शकुंतला सुरेशी , पुष्पा शाह, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दान सिंह, जगदीश चंद्र टमटा, संजय, पवन, कृष्णा नेगी , पुष्कर रावत, पूर्व सूचना अधिकारी दयाल सिंह पुंडीर, शिव सिंह, मनोहर, यशपाल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा और कांग्रेस ने की गैरसैंण की उपेक्षा: त्रिपाठी
गैरसैंण। उक्रांद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि गैरसैंण राज्य आंदोलन की भावना रही है। प्रदेश के विकास के लिए गैरसैंण राजधानी जरूरी है। शनिवार को यहां रामलीला मैदान में राजधानी निर्माण संघर्ष समित की ओर से चलाए जा रहे आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे त्रिपाठी ने कहा कि राज्य गठन के बाद सत्ताशीन हुई भाजपा और कांग्रेस की सरकारों ने गैरसैंण की उपेक्षा की है।
रामलीला मैदान में आंदोलन को समर्थन देते हुए पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि मैदान में रहकर पहाड़ के विकास की परिकल्पना को धरातल पर नहीं उतारा जा सकता है। लेकिन 18 सालों बाद भी प्रदेश की भावना गैरसैंण को सरकारों ने दरकिनार किया। जिसका नतीजा रहा कि पहाड़ से पलायन, बेरोजगार और सुविधाओं का टोटा बना रहा। ऐसे में गैरसैंण को राजधानी बनाए जाना जरूरी है। त्रिपाठी ने आंदोलनकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उक्रांद पहले से ही गैरसैंण राजधानी का समर्थक रहा है। और राजधानी आंदोलन को पूरे प्रदेश में शुरू करने के लिए उक्रांद पूरी मदद करेेगा। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार चारू तिवारी ने भी रामलीला मैदान पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।


समिति ने सुरक्षा की लगाई गुहार
गैरसैंण। रामलीला मैदान में अनशन के दौरान रात्रि में अराजक तत्वों द्वारा उपद्रव मचाया जा रहा है। जिसके चलते अनशनकारियों के असुरक्षा का भाव बना है। ऐसे में समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह तथा अन्य सदस्यों ने शनिवार को एसडीएम स्मृता परमार को पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही कहा कि यदि अनशनकारियों के साथ कोई दुर्ब्यवहार होता है तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed