फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आर्यन छात्र संगठन ने फूंका कुलपति का पुतला

आर्यन छात्र संगठन ने फूंका कुलपति का पुतला

Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
आर्यन छात्र संगठन ने फूंका कुलपति का पुतला
श्रीनगर। आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने गढ़वाल विवि के कुलपति का पुतला फूंका। छात्र शुक्रवार से 25 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विवि प्रशासन छात्रों के आंदोलन के संबंध में कुछ कहने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

आर्यन छात्र संगठन के कार्यकर्ता बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी के नेतृत्व में शुक्रवार से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि विवि प्रशासन उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रहा है। छात्रों ने पिछले वर्ष सितंबर माह में 25 सूत्री मांग पत्र सौंपा था, जिसमें विवि का दीक्षांत समारोह आयोजित किए जाने, बिड़ला परिसर के मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण सहित कई अन्य मांगें रखी गई थी। देवकांत देवराड़ी ने बताया कि विवि प्रशासन ने अभी तक इस मांग पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि कुछ दिन पूर्व एक बार फिर विवि प्रशासन को मांग पत्र सौंपा गया था।
विज्ञापन

शनिवार को आक्रोशित छात्रों ने विवि प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट पर कुलपति प्रो. एबी भट्ट का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। वहीं छात्रों के आंदोलन के संबंध विवि प्रशासन कुछ कहने को तैयार नहीं है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में नीरज रैम्स, लवीश राणा, रॉबिन सिंह, आशीष, श्रीकांत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed