{"_id":"5a919e834f1c1b2d068b86c0","slug":"15194929582-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की पैरवी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की पैरवी की
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। सीएम त्रिवेंद्र सरकार की ओर से सहारनपुर को प्रदेश में मिलाए जाने की पैरवी की कांग्रेस ने निंदा की है। नगर मुख्यालय पर आयोजित बैठक के बाद कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया।
शनिवार को आयोजित बैठक में पूर्व विधायक डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव में एकजुटता से काम करेगी। साथ ही प्रदेश तथा केंद्र सरकार की महंगाई, भ्रष्टाचार और जनविरोेधी नीतियों को आम जन तक ले जाने का काम करेगी। बैठक में गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। साथ ही महंगाई, देश में हो रहे हजारों करोड़ के घोटालों, बैंक में गरीबों के खातों से धनराशि काटे जाने सहित तमाम मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया।
बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश डिमरी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सगोई, नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, पुष्कर सिंह रावत, वीरेंद्र मिंगवाल, ईश्वरी मैखुरी, राजेश्वरी नेगी, प्रमुख राधा देवी, विक्रम नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश सती, हारून सिद्दीकी, छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, भारती मिंगवाल, मनोरमा देवली, संजय रावत आदि मौजूद थे।