{"_id":"5a919e734f1c1b28428b7244","slug":"15194929443-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी से उतरी गोपेश्वर नगर की सीवरेज व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी से उतरी गोपेश्वर नगर की सीवरेज व्यवस्था
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। नगर में जल संस्थान के संरक्षण की सीवर लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त पड़ी हुई है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस लाइन और वसंत विहार के आम रास्ते पर सीवर का गंदा पानी चमोली-गोपेश्वर सड़क पर बह रहा है। इसी रोड से डीएम समेत जिले के आला अधिकारियों के वाहन गुजर रहे हैं, लेकिन इस समस्या की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
पुलिस लाइन के समीप सीवर लाइन को क्षतिग्रस्त हुए दस दिनों से अधिक का समय हो गया है, लेकिन अभी तक इसका सुधारीकरण कार्य नहीं हुआ है। उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के प्रवेश द्वार पर भी सीवर का टेंक लीकेज कर रहा है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सुमन, प्रीती भंडारी, मालती, किरन पुंडीर और आलोक रावत का कहना है कि नगर के आंतरिक मार्गों पर भी सीवर जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा है, लेकिन इस ओर न तो नगर पालिका ध्यान दे रही है और ना ही जल संस्थान। आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत का कहना है कि जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार समस्या के बारे में अवगत कराया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। अगर शीघ्र नगर की सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं लाया गया तो आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इधर, जल संस्थान के ईई पीके सैनी का कहना है कि नगर में जल संस्थान को जो भी सीवर लाइन हस्तांतरित हुई है, वह सुचारु चल रही है। यदि कहीं दिक्कत है तो उसे दिखवाकर शीघ्र मरम्मत कार्य किया जाएगा।