फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीआईएंडटीआई मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ

जीआईएंडटीआई मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ

Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
जीआईएंडटीआई मैदान में राष्ट्रीय पुस्तक मेले का शुभारंभ
श्रीनगर। पंचायतों के माध्यम से पठन-पाठन की रुचि विकसित करने और साक्षर प्रदेश बनाने के उद्देश्य से आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेले को शनिवार को शुभारंभ हुआ। पुस्तक मेले में देश के करीब 70 प्रकाशकों द्वारा पुस्तकें लाई गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के सहयोग से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले का जीआईएंडटीआई मैदान में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा.धन सिंह रावत शुभारंभ किया । इस मौके पर डा.धन सिंह रावत ने कहा कि पुस्तक मेले के आयोजन से लोगों में पठन कार्य के प्रति जागरूकता पैदा करना है। गांव स्तर पर पुस्तकालय खोले जाने को लेकर सरकार प्रयासरत है। कहा कि श्रीनगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत 12 प्रतिशत लोग अभी निरक्षर हैं। जिन्हें साक्षर करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक गांव में पुस्तकालय खोले जाने के लिए 10-10 हजार की धनराशि दिए जाने की बात कही। एनबीटी के अध्यक्ष बलदेव भाई शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायतों की सहायता से गांव में पुस्तकालय खुले और वहां लोगों को पठन के लिए पुस्तकें मिले इसके लिए कार्य किया जा रहा है। पुस्तक मेले में दूसरे सत्र के दौरान सरपंच समागम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के करीब 125 ग्राम प्रधानों ने शिरकत की। इस दौरान डा. रश्मि बजाज ने संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्य के बारे में जानकारी दी। वहीं पंचायतों में पुस्तकालय बनाने और पठन संस्कृति अभिरुचि बढ़ाने में समस्याएं और संभावनाओं पर चर्चा भी की गई। सरपंच समागम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि राज्य सरकार से और सहयोग मिले तो इस तरह की योजनाओं को बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पुस्तक प्रमोशन सेंटर बनाए जाएंगे। सायंकालीन सत्र में कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें हेम चन्द्र ममगांई, देवेंद्र उनियाल, राधा मंदुली, पूनम रतूड़ी, रोहित नेगी, ब्रिज मोहन सजवान, दिलबर रावत आदि ने कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन जयकृष्ण पैन्यूली ने किया। जबकि उद्घाटन सत्र का संचालन उच्च शिक्षा विभाग की सहायक निदेशक तथा पुस्तक मेले की नोडल अधिकारी डा.रचना नौटियाल ने किया। कार्यक्रम में प्रख्यात लेखक पद्मश्री डा. लीलाधर जगूड़ी, गढ़वाल विवि के कुलपति प्रो. एबी भट्ट, पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठानी, एसएसबी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


>> पंचायत प्रतिनिधियों को किया सम्मानित
श्रीनगर। पंचायत क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर पंचायत प्रतिनिधि विजय पंवार, अर्जुन पंवार, बीडी खोलिया, प्रदीप मलासी, ऊषा चमोला, मनमोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रा देवी, मीनू क्षेत्रीय, महेंद्र राणा, जयपाल नेगी, सुनीता देवी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


>> नुक्कड़ नाटक का मंचन
श्रीनगर। पुस्तक मेले के दौरान हंस कला मंच देहरादून के कलाकारों ने कूड़ा निस्तारण, पंचायतीराज योजनाओं व स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। नाटक में नितीश बुढ़ाकोटी, विजयलक्ष्मी उनियाल, विनोद ममगांई, प्रमोद गुसाईं, राजेश शर्मा व भूपेंद्र भट़्ट ने अभिनय किया।

रविवार को विधान सभा अध्यक्ष करेंगे शिरकत
श्रीनगर। रविवार को पुस्तक मेले में उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed