{"_id":"5a907cce4f1c1bb2208bae82","slug":"15194187938-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिक्त पदों को भरने की मांग को आंदोलन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिक्त पदों को भरने की मांग को आंदोलन शुरू
Updated Sat, 24 Feb 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
राइट टू हेल्थ संस्था के बैनर तले एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग को लेकर शुक्रवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने सरकार से तीर्थनगरी के अस्पताल में चिकित्सकों की तैनाती की मांग उठाई। उन्होंने सरकार पर तीर्थनगरी की उपेक्षा का आरोप भी लगाया।
देहरादून रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय के गेट के समक्ष राइट टू हेल्थ संस्था के सह संयोजक उत्तम असवाल की अगुवाई में आमरण शुरू कर दिया गया है। बेमियादी आंदोलन के तहत अरविंद हटवाल ने आमरण अनशन शुरू किया। उनके समर्थन में पहले दिन उत्तम सिंह असवाल, सरोजनी थपलियाल, विनोद जुगलाण, रवप्रीत छावड़ा, अनिल बहुखंडी, दिनेश असवाल व चंद्रमोहन भट्ट क्रमिक अनशन पर बैठे। इस दौरान आंदोलन को समर्थन देने के लिए दर्जन से अधिक संगठनों के कार्यकर्ता पहुंचे। अनशनकारी अरविंद हटवाल ने कहा कि जब तक अस्पताल में रिक्त चिकित्सकों के पद भरे नहीं जाएंगे, आंदोलन जारी रहेगा। गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजे नेगी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आवाजाही वाली तीर्थनगरी चारधाम यात्रा का मुख्यद्वार है। कहा कि चिकित्सकों के अभाव के कारण अक्सर सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता है और उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया जाता है। इस अवसर पर नवीन मोहन, हर्षित गुप्ता, जयपाल जाटव, सतीश गुप्ता, अक्षय गुप्ता, दीपक शर्मा, चंद्रकांता जोशी, आशुतोष कुड़ियाल, सचिन पैन्यूली, महावीर खरोला, नरेश वर्मा, वेदप्रकाश शर्मा, सुग्रीव यादव, अमरदीप नेगी, हरिराम वर्मा, पुष्पा पुंडीर, ऊषा डोभाल, पंकज वर्मा, प्रिया बिष्ट, दीपक दरगन, सत्येंद्र चौहान आदि मौजूद थे।