फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिला मंगल दल की महिलाओं को किया स्वरोजगार के लिए दक्ष

महिला मंगल दल की महिलाओं को किया स्वरोजगार के लिए दक्ष

Fri, 23 Feb 2018 01:53 AM IST
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
महिला मंगल दल की महिलाओं को किया स्वरोजगार के लिए दक्ष
ब्यूरो/डोईवाला। युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से महिला मंगल दल के लिए चलाए गए 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। समापन पर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। कालूवाला ग्राम पंचायत में विभाग की ओर से महिला मंगल दलों से जुड़ी महिलाओं के लिए फल संरक्षण कार्यक्रम के तहत 21 दिवसीय व्यावसायिक रोजगारपरक प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र पंवार ने प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंवार ने कहा कि स्वरोजगार को आत्मसात कर महिलाएं अपनी आर्थिकी को मजबूत बना सकती हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए ऐसे स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी स्वरोजगार को बढ़ावा दे रही हैं। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनीता नौटियाल ने बताया कि महिला मंगल दल की 30 महिलाओं को जैम, जैली, आचार, मुरब्बा, मिक्स आचार, जूस आदि बनाने की विधि सिखाई गई। समापन पर प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए। समापन पर जिला युवा कल्याण अधिकारी एसएस गुसांई, युवक मंगल दल अध्यक्ष कालूवाला प्रदीप कंडवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनवर सिंह नेगी, महिला मंगल अध्यक्ष सुमन नेगी, प्रतिमा और उषा नेगी आदि मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed