{"_id":"5a8efaa14f1c1b641f8b72aa","slug":"151931993115-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चट्टान छिटकने से मलारी हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चट्टान छिटकने से मलारी हाईवे बंद
Updated Thu, 22 Feb 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। जोशीमठ-मलारी हाईवे बृहस्पतिवार को रैणी के पास चट्टान से मलबा आने के कारण बंद हो गया। इससे चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी दोपहर बाद पूरी तरह बंद रही।
क्षेत्र में बुधवार को बारिश होने के बाद बृहस्पतिवार को चटख धूप खिली थी। दोपहर करीब एक बजे रैणी गांव के समीप चट्टान का एक हिस्सा छिटककर हाईवे पर आ गया। हाईवे बंद होने से नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी बृहस्पतिवार दोपहर बाद नहीं हो सकी। बीआरओ के कमांडर कर्नल एसएस मक्कड़ ने कहा कि हाईवे पर बड़े-बडे़े बोल्डर आए हैं। बोल्डर हटाकर जल्द हाईवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो